Explore

Search

July 1, 2026 4:32 pm

सीवान: हास्पिटल फीडर में मंगलवार को तीन घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

फीडर निर्माण और मेंटेनेंस कार्य के कारण दोपहर 12 से 3 बजे तक कटौती

सीवान शहर के हास्पिटल फीडर में मंगलवार को बिजली आपूर्ति तीन घंटे तक बाधित रहेगी। इस दौरान नए फीडर के निर्माण और मेंटेनेंस कार्य किए जाएंगे। शहरी सहायक विद्युत अभियंता शिव शंकर सिंह ने बताया कि 11 मार्च को पुराने पावर सब-स्टेशन से जुड़े हास्पिटल फीडर में दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली कटौती के दौरान आवश्यक कार्यों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर