Explore

Search

March 12, 2026 7:35 pm

सीवान: एसडीपीओ सदर टू बने चंदन, पुलिस उपाधीक्षक रक्षित बने विनोद

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

गृह विभाग ने जारी किया आदेश, कई पुलिस अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण

गृह विभाग ने रविवार को आदेश जारी कर सीवान में कई पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सदर टू के पद पर चंदन कुमार की नियुक्ति की गई है, जबकि पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) सीवान के पद पर विनोद कुमार को नियुक्त किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खड़गपुर, मुंगेर के पद पर कार्यरत चंदन कुमार को एसडीपीओ सदर टू बनाया गया है। वहीं, अब तक एसडीपीओ सदर टू के पद पर तैनात अजीत प्रताप सिंह चौहान को साइबर क्राइम लखीसराय में स्थानांतरित किया गया है।

इसके अलावा, पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) सीवान के पद पर तैनात विपिन नारायण शर्मा को पटना स्थानांतरित किया गया है, जबकि विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के पुलिस उपाधीक्षक विनोद कुमार को पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) सीवान के पद पर नियुक्त किया गया है।

गृह विभाग के इस निर्णय के बाद जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की उम्मीद जताई जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर