Explore

Search

March 12, 2026 12:13 pm

गुठनी: मवेशी से लदे ट्रक को पुलिस ने जब्त किया, चालक फरार

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

25 मवेशियों के साथ ट्रक जब्त, स्कॉर्पियो वाहन भी पकड़ा गया, पुलिस कर रही जांच

गुठनी थाना पुलिस ने रविवार सुबह गुठनी-मैरवा मुख्य मार्ग पर जतौर बाजार के पास पशु तस्करी में संलिप्त एक ट्रक को जब्त किया। ट्रक में करीब 25 मवेशी लदे हुए थे। हालांकि, पुलिस को चकमा देकर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

सूचना के आधार पर पुलिस ने गुठनी-मैरवा मुख्य मार्ग पर वाहन जांच अभियान चलाया था। इस दौरान जब पुलिस ने एक ट्रक को रोकने का प्रयास किया, तो चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। जब ट्रक की तलाशी ली गई, तो उसमें 25 मवेशी पाए गए।

थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि पशुओं से लदे ट्रक के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के बोर्ड लगी एक स्कॉर्पियो भी जब्त की गई है, जो लाइनर वाहन की भूमिका निभा रही थी। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और पशु तस्करों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि दो दिनों में पुलिस को यह दूसरी सफलता मिली है। इससे पहले, शनिवार तड़के जतौर बाजार के पास से एक वाहन को जब्त किया गया था, जिसमें 16 मवेशी लदे हुए थे। उस दौरान पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार भी किया था।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर