Explore

Search

March 14, 2026 6:22 am

बड़हरिया : आरसीएच पब्लिक स्कूल का आठवां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

विद्यालय की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर दिया गया जोर

सिवान (बड़हरिया) : प्रखंड के तीनभेड़िया कला स्थित आरसीएच पब्लिक स्कूल का आठवां वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के चेयरमैन डॉ. रामाजी चौधरी, डॉ. शरद चौधरी, निदेशक विशाल चौधरी एवं प्राचार्य अमिनेश शाहा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया

विद्यालय को जिले में अलग पहचान दिलाने का लक्ष्य
समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. रामाजी चौधरी ने विद्यालय की उपलब्धियों को गिनाया और कहा कि आरसीएच पब्लिक स्कूल सिर्फ प्रखंड ही नहीं, बल्कि पूरे जिले में अपनी अलग पहचान बनाएगा। उन्होंने बताया कि विद्यालय में कक्षा एक से 12 तक की पढ़ाई के अलावा जीएनएम (GNM) पाठ्यक्रम उपलब्ध है और जल्द ही बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई भी शुरू की जाएगी

अभिभावकों से सहयोग की अपील
उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के भविष्य के लिए कम से कम एक घंटा समय देने तथा विद्यालय से लगातार संपर्क में रहने की सलाह दी। साथ ही, विद्यालय में किसी भी कमी की जानकारी प्रशासन को देने की अपील की, ताकि समय रहते सुधार किया जा सके

बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम से मोहा मन
इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया और लोगों ने उनकी प्रस्तुतियों की जमकर सराहना की

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य:
शिक्षिका शबाना खातून, रूबी दीक्षित, लवली कश्यप, दिनेश श्रीवास्तव, नूर नवाब सहित बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर