Explore

Search

June 22, 2026 3:46 pm

हसनपुरा: हृदयगति रुकने से पूर्व मुखिया का निधन

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

पूर्व मुखिया सह जदयू नेता शत्रुघ्न कुमार सिंह ने दिल्ली में ली अंतिम सांस

हसनपुरा (सीवान) : फलपुरा पंचायत के पूर्व मुखिया सह जदयू नेता शत्रुघ्न कुमार सिंह का शुक्रवार की रात दिल्ली में इलाज के दौरान हृदयगति रुकने से निधन हो गया। वे 50 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई

स्वर्गीय शत्रुघ्न कुमार सिंह समाजसेवा और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते थे। वे जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के मजबूत स्तंभों में गिने जाते थे और क्षेत्र के विकास में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। उनके आकस्मिक निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की भावना गहरी हो गई है।

उनके निधन पर विनोद सिंह, अशोक सिंह, रामदेव प्रसाद, लाल बहादुर प्रसाद, विजय शंकर दुबे, जितेंद्र कुमार सिंह, अखिलेश सिंह, आलोक सिंह, रमेश सिंह एवं एकबाली साह समेत कई गणमान्य लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर