✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सिवान: भगवानपुर हाट के सुघड़ी स्थित राजेंद्र किशोरी बीएड कॉलेज में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें कॉलेज की प्रशिक्षुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संगोष्ठी में महिलाओं की समानता, उनके अधिकारों और कर्तव्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कॉलेज के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने अपने संबोधन में महिलाओं के अधिकारों और उनकी सामाजिक भूमिका पर प्रकाश डालते हुए जागरूकता बढ़ाने की अपील की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आरकेआरएस की अकादमिक डायरेक्टर अमरावती सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संगोष्ठी के उपरांत प्राचार्य डॉ. त्रियुगी नारायण ने सर्वश्रेष्ठ व्याख्यान देने वाले प्रशिक्षुओं को पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर कॉलेज के प्राध्यापक एस. एन. सारनाथ, डॉ. ग्यास सरवर, सुशील कुमार सिंह, अभिषेक शुक्ला, अजय सिंह यादव, प्रमोद कुमार, शशिशंकर सिंह, मदन सिंह, दिनेश कुमार सहित अन्य शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।