Explore

Search

March 10, 2026 4:37 pm

सीवान: चढ़ने लगा होली का रंग, बाजार होने लगे गुलजार

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

रंगों के त्योहार को लेकर बाजारों में दिखी रौनक, खरीदारी ने पकड़ी रफ्तार

होली के त्योहार में अब कुछ ही दिन शेष हैं, और इसी के साथ बाजारों में चहल-पहल बढ़ने लगी है। रंगों, अबीर-गुलाल और बच्चों को लुभाने वाली आकर्षक पिचकारियों की दुकानें सज चुकी हैं। बाजार में होली के विशेष परिधान, जूते-चप्पल और अन्य वस्त्रों की बिक्री जोरों पर है। सूखे मेवों और मिठाइयों की बढ़ती मांग को देखते हुए दुकानदारों ने पहले से ही अपना स्टॉक भर लिया है।

शहर के सभी मार्केट कॉम्प्लेक्स और दुकानों में होली से जुड़ी वस्तुएं उपलब्ध हैं, जिनमें रंग स्प्रे, होली पटाखे, मुखौटे, चश्मे, मोदी मास्क, एनिमल मास्क, टेडी मास्क और कार्टून कैरेक्टर मास्क प्रमुख हैं। पिचकारियों की कीमत 20 रुपये से लेकर 1100 रुपये तक है, जिससे हर वर्ग के ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार खरीदारी कर सकते हैं। थोक और खुदरा दुकानों की साज-सज्जा ने बाजार की रौनक बढ़ा दी है।

खरीदारी में दिख रही तेजी, कारोबारियों को अच्छे व्यापार की उम्मीद

गुलाल, रंग और पिचकारी के विक्रेता अमन कुमार और मिथुन कुमार ने बताया कि इस बार होली में व्यापार अच्छा होने की उम्मीद है। त्योहार से पहले ही दुकानों पर बच्चों और उनके माता-पिता की भीड़ देखी जा रही है, जिससे बाजारों में खरीदारी की रफ्तार तेज हो गई है। पिछले वर्षों की तुलना में इस बार बिक्री में वृद्धि होने की संभावना जताई जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर