Explore

Search

March 5, 2026 10:36 am

दारौंदा : बच्चों को दी गई आपदा से बचाव की जानकारी

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत छात्रों को सिखाए गए आपदा प्रबंधन के उपाय

सीवान के दारौंदा प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में शनिवार को मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम (सुरक्षित शनिवार) का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत बच्चों को विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं से बचाव की जानकारी दी गई। विद्यालयों के फोकल शिक्षकों द्वारा चक्रवात, तूफान और आंधी के खतरों से बचने के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी गई, साथ ही छात्रों का मॉक ड्रिल भी कराया गया ताकि वे किसी भी आपात स्थिति में सही कदम उठा सकें।

जानकारी के अनुसार, यह कार्यक्रम माध्यमिक विद्यालय दारौंदा, माध्यमिक विद्यालय पकवलिया, माध्यमिक विद्यालय कोड़ारी कला, माध्यमिक विद्यालय रसूलपुर, माध्यमिक विद्यालय कौथुआ सारंगपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय फतेहपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मड़सरा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय रानीबारी समेत कई अन्य विद्यालयों में आयोजित किया गया। इस दौरान छात्रों में विशेष उत्साह देखा गया।

माध्यमिक विद्यालय दारौंदा के प्रधानाध्यापक लालबाबू सिंह ने कहा कि छात्रों को प्राथमिक उपचार की जानकारी अवश्य होनी चाहिए, ताकि वे किसी भी आपात स्थिति में सही कदम उठा सकें। बाल प्रेरकों और फोकल शिक्षकों ने आपदा के समय किए जाने वाले सही और गलत कार्यों की जानकारी देकर बच्चों को जागरूक किया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर