Explore

Search

March 14, 2026 9:56 pm

सीवान: महिलाओं के सम्मान में महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

महिला मोर्चा ने किया सम्मान समारोह, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट महिलाओं को किया गया सम्मानित

सीवान में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सोनी गुप्ता ने की। कार्यक्रम की शुरुआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। यह कार्य संयुक्त रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी, नगर परिषद सभापति सैंपी गुप्ता, डॉ. वंदना कुमारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सोनी गुप्ता और जिला पार्षद अनीता देवी कुशवाहा ने संपन्न किया।

इस अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में मेधावी छात्रा अंजली कुमारी (जेपी विश्वविद्यालय), विधि क्षेत्र में अधिवक्ता आशा कुमारी श्रीवास्तव, चिकित्सा क्षेत्र में डॉ. वंदना कुमारी, समाजसेवा में रूपल आनंद, खेल के क्षेत्र में एशियाई ग्रेपलिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ी कविता कुमारी, पुलिस मित्र के रूप में शिल्पा शाह और राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में जिला पार्षद अनीता कुशवाहा को सम्मानित किया गया। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा इन सभी महिलाओं को मोमेंटो, साल, माला, पुष्पगुच्छ एवं पौधा देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उपस्थित महिलाओं को बधाई देते हुए सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। नगर परिषद सभापति सैंपी गुप्ता ने कहा कि महिलाएं आज आत्मनिर्भर बन रही हैं और समाज में हर क्षेत्र में आगे बढ़कर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। इस दौरान अतिथियों को भी अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और पौधा देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर महिला मोर्चा महामंत्री अर्चना सिंह, जिला उपाध्यक्ष आशा रंजन, सुनीता जायसवाल, नगर पार्षद गायत्री गुप्ता, महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी प्रेम पालंक श्रीवास्तव, प्रीति पटवा, प्रेक्षा श्रीवास्तव, सुभावती सोनी, अनामिका सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर