Explore

Search

May 26, 2026 2:56 pm

महाराजगंज: दारौंदा जंक्शन पर पाटलिपुत्र एक्सप्रेस के ठहराव की मांग तेज

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

यात्रियों की सुविधा के लिए सांसद को सौंपा गया ज्ञापन, शीघ्र निर्णय की अपील

सीवान जिले के दारौंदा जंक्शन पर पाटलिपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग जोर पकड़ने लगी है। स्थानीय यात्रियों और जनप्रतिनिधियों ने इस संबंध में सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को ज्ञापन सौंपकर जल्द निर्णय लेने की अपील की है।

ज्ञापन सौंपने वालों में ई. प्रमोद रंजन, संजय सिंह, पवन कुमार, बलिराम प्रसाद बली, हरिशंकर आशीष, रंजीत कुमार, राजेश कुमार सहित कई अन्य लोग शामिल थे। इन लोगों का कहना है कि अगर इस ट्रेन का ठहराव दारौंदा जंक्शन पर हो जाता है, तो यात्रियों को पटना, गोरखपुर और लखनऊ जैसे बड़े शहरों की यात्रा में सुविधा मिलेगी

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस जंक्शन पर रोजाना हजारों यात्री सफर करते हैं, लेकिन पाटलिपुत्र एक्सप्रेस के ठहराव की सुविधा न होने के कारण उन्हें अन्य स्टेशनों तक जाना पड़ता है। उन्होंने रेलवे प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से इस मांग पर शीघ्र निर्णय लेने की अपील की है

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर