✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
चैनपुर थाना पुलिस की कार्रवाई, विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर पकड़े गए आरोपी
सीवान जिले के चैनपुर थाना पुलिस ने गुरुवार की शाम अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर शराब पीने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया। मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों में सारण जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के पांडेय छपरा निवासी संतोष कुमार राम, वंशी छपरा निवासी हरिलाल राम, एकमा थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर निवासी जशोबर अंसारी और गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के छितौली निवासी सुमित कुमार राम शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आगे भी ऐसे छापेमारी अभियान जारी रहेंगे, ताकि अवैध शराब सेवन और तस्करी पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।