Explore

Search

June 22, 2026 2:45 pm

पचरुखी : ट्रेन से कटकर युवती की मौत, पहचान अब तक अज्ञात

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

पचरुखी रेलवे फाटक और स्टेशन के बीच मिला शव, पुलिस नहीं पहुंची मौके पर

सीवान जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर ट्रेन से कटकर एक अज्ञात युवती की मौत हो गई। यह घटना 85 नंबर रेलवे फाटक और पचरुखी रेलवे स्टेशन के बीच हुई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, दोपहर में रेलवे ट्रैक पर युवती का शव देखा गया, जिसके बाद लोगों ने तुरंत पचरुखी थाना को सूचना दी। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई

हालांकि, समाचार लिखे जाने तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी थी, और न ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी। घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। स्थानीय लोग पुलिस से जल्द से जल्द कार्रवाई करने और युवती की पहचान सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर