Explore

Search

June 20, 2026 7:26 am

आंदर: जनता दरबार में विभिन्न मामलों की हुई सुनवाई

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

पेंशन, मनरेगा, आवास, भूमि विवाद समेत कई मामलों का हुआ निपटारा

सीवान जिले के आंदर प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को बीडीओ दीप्ति शिखा और सीओ विद्याभूषण कुमार भारती की देखरेख में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान पेंशन, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, भूमि विवाद, कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा से संबंधित कई मामलों की सुनवाई की गई।

अंचलाधिकारी विद्याभूषण कुमार भारती ने बताया कि यह जनता दरबार हर शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा, जहां विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

जनता दरबार में पंचायत सचिव, विकास मित्र, इंदिरा आवास सहायक, अमीन, राजस्व कर्मचारी सहित अन्य पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने संबंधित मामलों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए उचित समाधान का आश्वासन दिया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर