Explore

Search

July 27, 2026 12:58 am

भगवानपुर हाट: उप विकास आयुक्त ने बन रहे खेल मैदानों का किया निरीक्षण

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

खेल मैदानों के विकास को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

भगवानपुर हाट प्रखंड में बच्चों के समग्र विकास के लिए बनाए जा रहे खेल मैदानों का गुरुवार को उप विकास आयुक्त मुकेश कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त सबसे पहले प्रखंड कार्यालय पहुंचे, जहां बीडीओ कुमार विशाल के साथ विभिन्न पंचायतों में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की। इसके बाद वे सोंधानी पंचायत स्थित एसएस उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज परिसर पहुंचे, जहां बन रहे खेल मैदान का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने पंचायत अधिकारियों को खेल मैदान परिसर में सोलर लाइट लगाने का निर्देश दिया, जिससे बच्चों को रात में भी खेल गतिविधियों की सुविधा मिल सके।

इसके बाद उन्होंने ब्रह्मस्थान पंचायत के हिलसड़ कॉलेज परिसर में बन रहे खेल मैदान का भी निरीक्षण किया और निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए

निरीक्षण के दौरान मनरेगा पीओ सुबोध कुमार सिंह, मुखिया शमीम अख्तर, जेई राजकुमार, पीटीए सुमित कुमार, प्राचार्य शत्रुघ्न सिंह सहित कई अधिकारी एवं स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर