Explore

Search

March 5, 2026 10:37 am

दारौंदा :अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सेवानिवृत्त दारोगा की मौत, गांव में शोक का माहौल

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

दारौंदा (सिवान) : थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में गुरुवार की सुबह टहलने निकले सेवानिवृत्त दारोगा की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान पिपरा निवासी 76 वर्षीय देवनाथ राय के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह देवनाथ राय रोज की तरह टहलने निकले थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद जब तक ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे, चालक वाहन लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया

इस दुखद घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। गांव में शोक का माहौल छा गया और आसपास के ग्रामीणों, सगे-संबंधियों व विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने घर पहुंचकर शोक-संवेदना व्यक्त की। देवनाथ राय अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार सिसवन स्थित सरजू घाट पर किया गया, जहां उनके पुत्र आशुतोष कुमार चंदन ने मुखाग्नि दी

उनके निधन पर युवा नेता चंदन सिंह, जिला पार्षद धर्मेंद्र कुमार यादव, पूर्व जिला पार्षद हितेश कुमार, उमेश सिंह, दिनेश राय, छोटे खां, बृजकिशोर प्रसाद, संजय सिंह और सच्चिदानंद सिंह समेत कई लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया। ग्रामीणों ने बताया कि देवनाथ राय अपने कार्यकाल में एक कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी रहे थे, जिनकी सामाजिक और प्रशासनिक सेवा को लोग आज भी याद करते हैं। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार और गांव में शोक की लहर है

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर