Explore

Search

May 7, 2026 8:26 pm

सिसवन : गुरु गोष्ठी में बिना सूचना अनुपस्थित 10 प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण तलब

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिसवन (सिवान) : प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी में गुरुवार को आयोजित गुरु गोष्ठी में बिना किसी सूचना के अनुपस्थित 10 प्रधानाध्यापकों एवं प्रभारी प्रधानाध्यापकों से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) ने स्पष्टीकरण मांगा है

अनुपस्थित प्रधानाध्यापकों में मध्य विद्यालय गंगपुर सिसवन के प्रभारी प्रधानाध्यापक मानव कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय साईपुर की प्रधानाध्यापिका रीना कुमारी, मध्य विद्यालय ग्यासपुर के राजेंद्र मांझी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय उर्दू अलीपुर की हिना रिजवी, नया प्राथमिक विद्यालय कठतल के नवनीत मधुकर, नया प्राथमिक विद्यालय बंगरे के बारी के राकेश कुमार सिंह, मध्य विद्यालय आसड़ के चंद्रभूषण सिंह, उत्क्रमित मध्य विद्यालय नवलपुर के दिलीप कुमार, नया प्राथमिक विद्यालय केवला बखरी की कुमारी रंजना सिंह एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय कन्या अरजानीपुर के प्रदीप राम का नाम शामिल है।

इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी चंद्रभान सिंह ने जारी स्पष्टीकरण में कहा कि शिक्षकों की अनुपस्थिति से विभागीय कार्यों के प्रति गैर-जिम्मेदारी एवं कर्तव्य के प्रति लापरवाही स्पष्ट रूप से परिलक्षित होती है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि शिक्षकों का उत्तर संतोषजनक नहीं पाया गया तो उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर