Explore

Search

August 5, 2026 4:57 pm

भगवानपुर हाट : बाइक की टक्कर से अधेड़ घायल, सदर अस्पताल रेफर

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

भगवानपुर हाट (सिवान) : थाना क्षेत्र के नदुआ गांव के समीप एनएच 331 पर गुरुवार की शाम एक बाइक की टक्कर से एक अधेड़ व्यक्ति घायल हो गए। घायल की पहचान सोनवर्षा निवासी शंकर उपाध्याय के रूप में हुई है।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने घायल को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर