Explore

Search

March 31, 2026 6:25 pm

सीवान: मैट्रिक परीक्षा के पांचवें दिन एक भी परीक्षार्थी निष्कासित नहीं

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न, 965 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

सीवान: जिले के 41 परीक्षा केंद्रों पर शुक्रवार को मैट्रिक परीक्षा का पांचवां दिन पूरी तरह से शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। विज्ञान विषय की परीक्षा में किसी भी परीक्षार्थी को निष्कासित नहीं किया गया, जिससे परीक्षा की शुचिता का अंदाजा लगाया जा सकता है। हालांकि, कुछ परीक्षार्थी अनुपस्थित जरूर रहे।

जिला शिक्षा पदाधिकारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों पालियों में कुल 56,353 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, लेकिन 55,388 परीक्षार्थी ही परीक्षा में उपस्थित हुए, जबकि 965 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

परीक्षा के सुचारू संचालन को लेकर सदर एसडीओ सुनील कुमार, एसडीपीओ अजय कुमार सिंह, महाराजगंज एसडीओ अनिल कुमार और एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और वीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पहली पाली में 28,150 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, लेकिन 27,674 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 476 अनुपस्थित रहे। वहीं, दूसरी पाली में 28,203 परीक्षार्थियों के स्थान पर 27,714 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 489 अनुपस्थित पाए गए। दोनों पालियों में किसी भी परीक्षार्थी का निष्कासन नहीं हुआ, जिससे परीक्षा को पूरी तरह कदाचारमुक्त माना जा सकता है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर