Explore

Search

August 24, 2026 3:37 pm

सीवान: आपसी विवाद में मारपीट, तीन लोग घायल

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

गाली-गलौज के बाद हुआ विवाद, घायलों का सदर अस्पताल में इलाज जारी

सीवान: सराय थाना क्षेत्र के उखई गांव में गुरुवार देर रात आपसी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

घायलों की पहचान कुंती देवी, राजीव कुमार और मदन कुमार के रूप में हुई है। राजीव कुमार ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति से पूर्व से ही विवाद चला आ रहा था। गुरुवार की शाम उक्त व्यक्ति ने घर आकर गाली-गलौज शुरू कर दी। जब इसका विरोध किया गया, तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर दी, जिससे तीनों घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर