Explore

Search

July 1, 2026 9:37 pm

सिवान: अपर समाहर्त्ता के जनता दरबार में 42 मामलों की सुनवाई, समाधान के निर्देश

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

अपर समाहर्त्ता के जनता दरबार में 42 आवेदनों पर हुई सुनवाई

सिवान: समाहरणालय के सभागार में शुक्रवार को अपर समाहर्त्ता नवनील कुमार द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए 42 आवेदकों की समस्याओं पर सुनवाई की गई।

जनता दरबार में विभिन्न विभागों जैसे उप विकास आयुक्त कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय (सदर/महाराजगंज), भूमि सुधार उप समाहर्त्ता कार्यालय (सदर), जिला शिक्षा कार्यालय, जिला निबंधन कार्यालय, जिला परिवहन कार्यालय, जिला कृषि कार्यालय, जिला सामाजिक सुरक्षा कार्यालय, जिला राजस्व शाखा, जिला सामान्य शाखा, जिला बैंकिंग शाखा, जिला शस्त्र शाखा, जिला गव्य विकास कार्यालय, विद्युत कार्यालय, अंचल एवं थाना इत्यादि कार्यालयों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

अपर समाहर्त्ता ने सभी आवेदनों पर संज्ञान लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध एवं नियमानुसार समाधान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर