Explore

Search

August 5, 2026 4:57 pm

भगवानपुर हाट: नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विशेष भूमि सर्वेक्षण पर जागरूकता अभियान

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

भूमि विवादों से बचने के लिए विशेष भूमि सर्वेक्षण में भागीदारी जरूरी

भगवानपुर हाट (सीवान): बिहार विशेष भूमि सर्वेक्षण को सफल बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के निर्देश पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। कलाकारों ने भगवानपुर सब्जी मंडी, कौड़िया और चोरौली बाजार में नुक्कड़ नाटक का मंचन कर स्थानीय लोगों को इस अभियान की महत्ता से अवगत कराया।

नाटक के दौरान बताया गया कि बिहार में अंतिम भूमि सर्वेक्षण 1917 में हुआ था, जिसमें खतियान में पूर्वजों के नाम दर्ज होने के कारण भूमि विवाद बढ़ते जा रहे हैं। विशेष भूमि सर्वेक्षण 2025 के तहत सभी भूमि मालिकों को अपनी वंशावली और भूमि संबंधी जानकारी दर्ज करानी आवश्यक है। इसके लिए प्रपत्र दो और प्रपत्र तीन ए भरकर जमा करने की प्रक्रिया अनिवार्य बताई गई।

इस मौके पर सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी सद्दाम हुसैन, राजस्व पदाधिकारी निवेदिता त्रिपाठी, राजस्व कर्मचारी एवं विशेष अमीन उपस्थित रहे। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे इस प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लें ताकि भूमि विवादों को रोका जा सके और भूमि स्वामित्व को पारदर्शी बनाया जा सके।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर