Explore

Search

March 21, 2026 10:11 pm

रघुनाथपुर : रेखा गुप्ता को दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

27 वर्षों बाद दिल्ली में भाजपा की सत्ता वापसी पर कार्यकर्ताओं में उत्साह

रघुनाथपुर (सीवान): दिल्ली में 27 वर्षों के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सत्ता में वापसी और रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने पर एनडीए कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही प्रखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।

भाजपा की निभा सिंह ने कहा कि पार्टी ने दिल्ली में महिला मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को नियुक्त करके देश की आधी आबादी को उनका हक दिलाया है, जिससे नारी सम्मान को बढ़ावा मिला है। भाजपा जिला प्रवक्ता अविनाश कुमार ने बताया कि दिल्ली में भाजपा की वापसी कार्यकर्ताओं की कठिन परिश्रम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित केंद्रीय नेतृत्व की देन है, जिसके परिणामस्वरूप पार्टी लंबे अंतराल के बाद फिर से सत्ता में आई है।

हर्ष व्यक्त करने वालों में पूर्व जिला पार्षद राजबली मांझी, संजय सिंह, नागेंद्र सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार चौरसिया, रत्नेश सिंह, अमित चौरसिया, बिनोद कुमार सिंह, नरेश मदेशिया आदि शामिल थे।

रेखा गुप्ता, जो शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं, ने 20 फरवरी 2025 को दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वह दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री हैं और भारतीय जनता पार्टी की ओर से 27 वर्षों बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी का नेतृत्व कर रही हैं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर