Explore

Search

August 5, 2026 5:08 pm

भगवानपुर हाट : ऑटो पलटने से चालक घायल, सदर अस्पताल रेफर

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

माघर गांव के पास हुआ हादसा, ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त

सीवान: भगवानपुर थाना क्षेत्र के माघर गांव के समीप शुक्रवार को एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घायल चालक की पहचान कौड़िया निवासी अमरजीत सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह सारण के मशरख से मलमलिया की ओर सवारी लेकर जा रहा था, तभी माघर गांव के पास हाईवे पर ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल चालक को बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर