Explore

Search

May 7, 2026 8:17 pm

सिसवन : श्रीरुद्र महायज्ञ की शोभायात्रा से भक्तिमय हुआ वातावरण

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

बंगरा गांव में नवनिर्मित शिव मंदिर में सात दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ

सिसवन प्रखंड के डेरा राय के बंगरा गांव स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर परिसर में शुक्रवार को सात दिवसीय प्राण प्रतिष्ठात्मक श्रीरुद्र महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसका नेतृत्व यज्ञाचार्य अंकित महाराज ने किया। कलश यात्रा मंदिर परिसर से आरंभ होकर नंदा मुड़ा होते हुए जगदीशपुर दाहा नदी घाट तक पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जल भरकर कलशों की स्थापना की गई। इसके पश्चात, यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर में पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महायज्ञ की विधिवत शुरुआत की गई। इस दौरान ‘हर हर महादेव’ और ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से समूचा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर