Explore

Search

June 21, 2026 3:39 pm

बसंतपुर : भूमि विवाद में मारपीट, आधा दर्जन घायल, चार रेफर

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

बसंतपुर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, पुलिस को सूचना

सीवान: बसंतपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में शुक्रवार को भूमि विवाद के चलते दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से चार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में कन्हैया साह, उनके पुत्र रवि कुमार, पुत्रवधू अनीता देवी, सुनीता देवी, अहिल्या देवी, और ईश्वर साह की पत्नी सरोज देवी शामिल हैं। पीड़ितों ने घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर