Explore

Search

June 27, 2026 10:37 am

सीवान: अपनी मांगों को लेकर रेल कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

पुरानी पेंशन योजना की बहाली और ‘वन नेशन, वन पेंशन’ की मांग

सीवान: आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के राष्ट्रव्यापी अखिल भारतीय मांग दिवस अभियान के तहत एनई रेलवे मजदूर यूनियन जिला शाखा ने शुक्रवार को एक जोरदार प्रदर्शन किया। यूनियन के शाखा मंत्री कामरेड विनोद रंजन के नेतृत्व में रेल कर्मचारियों ने अपने कार्यालय से मार्च शुरू किया, जो कॉलोनी और जंक्शन से होते हुए पुनः कार्यालय पर समाप्त हुआ।

प्रदर्शन के दौरान, विनोद रंजन ने कहा कि प्रधानमंत्री ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ की बात कर रहे हैं, तो कर्मचारियों के लिए ‘वन नेशन, वन पेंशन’ कानून की भी बात होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि पिछले साल सरकार द्वारा लागू की गई यूनिफॉर्म पेंशन स्कीम (यूपीएस) नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) से बेहतर है, लेकिन इसमें कर्मचारियों के वेतन से 10% की कटौती की जाती है, जबकि पुरानी पेंशन योजना में ऐसी कटौती नहीं होती थी। इसलिए, यूपीएस में सुधार की आवश्यकता है।

इस प्रदर्शन में शाखा अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह, अब्दुल मजीद खान, मोहम्मद जान खान, अभिषेक कुमार, प्रमोद कुमार, कमर अली, राकेश कुमार सिंह, बलिंद्र, अनिल कुमार, मनोज कुमार, मनीष कुमार, विकास तिवारी सहित कई अन्य कर्मचारी शामिल थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर