Explore

Search

July 1, 2026 11:00 pm

सिसवन : मेंहदार महोत्सव व महाशिवरात्रि की तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिसवन प्रखंड के मेंहदार स्थित महेंद्रनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। 25 फरवरी को मेंहदार महोत्सव और 26 फरवरी को महाशिवरात्रि को लेकर मंदिर परिसर में सफाई, रंगाई-पुताई सहित अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इसी क्रम में बुधवार को बीडीओ राजेश कुमार और सीओ पंकज कुमार ने संयुक्त रूप से महोत्सव स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बैरिकेडिंग, श्रद्धालुओं के ठहरने की सुविधा, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं और महोत्सव स्थल पर बनने वाले पंडाल की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। स्थानीय प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर पूरी सतर्कता बरत रहा है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर