Explore

Search

July 1, 2026 11:00 pm

सराय ओपी: बकरी चराने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सराय थाना क्षेत्र के उखई बिनटोली पूरबपट्टी गांव में बुधवार की सुबह बकरी चराने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में रामधनी प्रसाद, चिंता देवी, हंस कुमार, करीना कुमारी, नीरज कुमार व एक अन्य शामिल हैं।

घटना को लेकर घायल चिंता देवी ने बताया कि घर के बगल में स्थित खेत के मालिक ने बकरी चराने का आरोप लगाकर विवाद शुरू कर दिया। बात बढ़ने पर गाली-गलौज और हाथापाई होने लगी, लेकिन स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। हालांकि, बुधवार की सुबह जब उनका पुत्र हंस कुमार गाय का गोबर फेंकने के लिए उनके घर की ओर गया, तो उन लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी।

सूचना मिलते ही स्वजन मौके पर पहुंचे और पूछताछ करने लगे, जिसके बाद दूसरे पक्ष ने साजिश के तहत फिर से हमला कर दिया, जिससे आधा दर्जन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर