✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सिवान: श्रम संसाधन विभाग के तत्वावधान में जिला नियोजनालय द्वारा आयोजित नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन कार्यक्रम के तहत पात्र लाभार्थियों को पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान शिविर में उपस्थित कुल 36 अभ्यर्थियों को स्टडी किट दी गई और उन्हें विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई।
क्या मिला स्टडी किट में?
प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी पिंकी भारती ने बताया कि स्टडी किट में किताबें और अन्य शैक्षणिक सामग्री दी गई, जिसकी कुल कीमत लगभग 5000 रुपये है। यह किट अभ्यर्थियों की पढ़ाई में सहायता करेगी और उनके करियर को आगे बढ़ाने में मददगार साबित होगी।
उपस्थित अधिकारी और कर्मी
स्टडी किट वितरण कार्यक्रम के दौरान प्रधान लिपिक विनोद कुमार, सहायक अभिषेक रंजन, पुष्पेंद्र कुमार, अभिषेक कुमार, मनीष कुमार राम सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।
Author: Samay Siwan
Post Views: 10

