Explore

Search

June 21, 2026 3:53 pm

लकड़ी नबीगंज : तिलक समारोह से बाइक चोरी, पीड़ित ने थाने में दी शिकायत

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

लकड़ी नबीगंज (सिवान): थाना क्षेत्र के जगतपुरा बंगरा में शनिवार की रात एक तिलक समारोह के दौरान चोरों ने एक बुलेट बाइक की चोरी कर ली। इस मामले में गांव के अशोक कुंवर ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित ने बताया कि वह गांव में आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने गया था और अपनी बुलेट बाइक खड़ी कर भोजन करने चला गया। जब वह भोजन के बाद वापस लौटा तो बाइक गायब थी। काफी खोजबीन के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं मिल सका।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और चोरों की पहचान के लिए आसपास के इलाके में छानबीन कर रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर