Explore

Search

March 15, 2026 12:43 am

सिवान : राज्य स्वास्थ्य समिति की गठित टीम करेगी जिले के स्वास्थ्य संस्थानों का समकक्ष मूल्यांकन

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा गठित तीन टीम जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों का भ्रमण कर समकक्ष मूल्यांकन करेगी। इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. श्रीनिवास प्रसाद ने बताया कि कायाकल्प योजना के तहत सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं में स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण, पर्यावरण संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन, पुनः उपयोग और पुनर्चक्रण जैसी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य संस्थानों की स्वच्छता और संक्रमण नियंत्रण को लेकर नियमित मूल्यांकन और कर्मियों के साथ समीक्षा बैठकें आयोजित की जाती हैं। इसी क्रम में राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से गठित टीम स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण करेगी और विभागीय कर्मियों से गहन जानकारी प्राप्त करेगी।

किन संस्थानों का होगा मूल्यांकन?

जिला सलाहकार गुणवत्ता यकीन डॉ. कुमार अभिमन्यु ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आंदर, बड़हरिया और बसंतपुर का अंकेक्षण वित्त एवं लॉजिस्टिक के राज्य परामर्शदाता नमित कुमार, यूनिसेफ के डॉ. राकेश कुमार शर्मा, दवा विभाग के सहायक निदेशक मनीष रंजन, राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम की डॉ. स्नेह निधि द्वारा किया जाएगा। वहीं, सीएचसी रघुनाथपुर व जीरादेई का निरीक्षण पीरामल स्वास्थ्य की डॉ. प्रियंका और बिहार राज्य एड्स कंट्रोल सोसाइटी के दीपक कुमार करेंगे।

राज्य स्तरीय टीम का भ्रमण

वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत राज्य स्तरीय गठित टीम जिले के इन स्वास्थ्य संस्थानों का राज्य स्तरीय अंकेक्षण करेगी। पीरामल स्वास्थ्य की रानी कुमारी गुप्ता ने बताया कि अनुमंडलीय अस्पताल महाराजगंज सहित छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का मूल्यांकन राज्य स्तर से नामित टीम द्वारा किया जाएगा।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर