✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सीवान: एसपी ने धनौती थानाध्यक्ष सह दरोगा कुमारी वंदना पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सामान्य जीवन यापन भत्ता पर निलंबित कर दिया है। वहीं, धनौती थानाध्यक्ष का पद रिक्त होने के कारण जीबी नगर थाना में तैनात तेजतर्रार महिला दरोगा स्वाति कुमारी को धनौती थानाध्यक्ष के पद पर पदस्थापित किया गया है।
इसके अलावा, महादेवा थानाध्यक्ष कुंदन कुमार पांडेय को कार्यहित में तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किया गया है। उनकी जगह लकड़ी नवीगंज थाना एवं डीआइयू शाखा गोपनीय कार्यालय में तैनात दरोगा निर्भय कुमार को महादेवा थानाध्यक्ष के रूप में पदस्थापित किया गया है।
वहीं, हुसैनगंज थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव को अंचल निरीक्षक मुफस्सिल प्रभाग के कार्यालय में प्रतिनियुक्त किया गया है। हुसैनगंज थाना का पद रिक्त होने पर लकड़ी नवीगंज थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह को हुसैनगंज थानाध्यक्ष बनाया गया है।
इसके अतिरिक्त, प्रभारी मानवाधिकार कोषांग एवं सूचना का अधिकार शाखा पुलिस कार्यालय के पुनि राजेश कुमार को अंचल निरीक्षक महाराजगंज प्रभाग के कार्यालय में प्रतिनियुक्त किया गया है। वहीं, दरोगा अनुराधा कुमारी को कार्यहित में स्थानांतरित कर प्रभारी मानवाधिकार कोषांग एवं सूचना का अधिकार शाखा पुलिस कार्यालय में पदस्थापित किया गया है।
अन्य पदस्थापन इस प्रकार हैं:
- दरोगा डोली कुमारी को पुलिस केंद्र से मैरवा थाना अनुसंधान इकाई में भेजा गया।
- पुअनि शैलेंद्र प्रताप सिंह को पुलिस केंद्र से मुफस्सिल थाना अनुसंधान इकाई में स्थानांतरित किया गया।
- दरोगा राहुल भारती को गोरेयाकोठी थाना से महाराजगंज थाना अनुसंधान इकाई में पदस्थापित किया गया।
- पुअनि कृष्णा कुमार को सिसवन थाना से डीआइयू शाखा गोपनीय कार्यालय में स्थानांतरित किया गया।

