Explore

Search

March 14, 2026 12:41 pm

सिवान : जंक्शन से प्रयागराज जाने के लिए श्रद्धालुओं की बढ़ने लगी भीड़

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: महाकुंभ में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ सिवान जंक्शन से प्रयागराज रवाना हो रही है। रविवार को जंक्शन से गुजरने वाली लगभग सभी ट्रेनें यात्रियों से खचाखच भरी रहीं। प्लेटफार्म नंबर एक, दो और तीन पर यात्रियों की बड़ी भीड़ उमड़ पड़ी थी।

कुंभ स्पेशल ट्रेन हो या नियमित ट्रेनें, श्रद्धालु जैसे ही किसी ट्रेन को प्लेटफार्म पर खड़ा देखते, बोगियों में घुसने की होड़ मच जाती। स्लीपर से लेकर एसी बोगियों तक यात्रियों का दबाव देखा गया। भीड़ के कारण धक्का-मुक्की की स्थिति बनी रही, जिससे महिलाओं को ट्रेन में चढ़ने में काफी दिक्कत हुई।

रेल प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 28 फरवरी तक कुंभ स्पेशल समेत कई अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन किया है। हालांकि, अत्यधिक भीड़ के कारण यात्रियों को सफर करने में परेशानी हो रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर