Explore

Search

August 24, 2026 10:12 am

रघुनाथपुर : उद्घाटन मैच में हसनपुरा की टीम आठ विकेट से विजयी

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

रघुनाथपुर (सिवान): प्रखंड के खुजवां गांव स्थित आजाद मैदान में शनिवार को आजाद टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच हसनपुरा बनाम सिवान टीम के बीच खेला गया, जिसमें हसनपुरा की टीम ने आठ विकेट से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया

मैच का संक्षिप्त विवरण:

  • टॉस जीतकर सिवान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 184 रन बनाकर ऑल आउट हो गई
  • हसनपुरा की टीम ने 13 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया और आठ विकेट से मैच जीत लिया
  • विजेता टीम के प्रिंस कुमार को ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार दिया गया

उद्घाटन और आयोजन टीम:

  • मुख्य अतिथि राजकिशोर चौरसिया व कुशहरा मुखिया चंदन पाठक ने फीता काटकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया
  • टूर्नामेंट के सफल आयोजन में मुराद भाई, असगर राजा, जिलानी, प्रिंस, आबिद, इरशाद व दीपक गुप्ता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई
  • मैच की कमेंट्री सुजीत निराला ने की, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी आबिद और राकेश चौरसिया ने निभाई
Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर