Explore

Search

March 5, 2026 10:59 am

दरौंदा : जेपी आंदोलन के नेता पूर्व मुखिया का मना 75वां जन्मदिवस

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

दारौंदा (सिवान): प्रखंड के छेरही में शनिवार को जेपी सेनानी सह पूर्व मुखिया जितेंद्र विद्यार्थी का 75वां जन्मदिवस मनाया गया। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई

कार्यक्रम में विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने जेपी सेनानी के व्यक्तित्व और योगदान पर प्रकाश डाला। इसके पूर्व वीरेंद्र शर्मा ने ढोलकिया पुल के समीप गाजे-बाजे और फूल-मालाओं से विधायक का स्वागत किया। स्वागत के बाद सैकड़ों बाइक के काफिले के साथ विधायक छेरही पहुंचे

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि जेपी आंदोलन के सेनानी व पूर्व मुखिया जितेंद्र विद्यार्थी केवल व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा थेउनका जीवन संघर्षों से भरा रहा, लेकिन वे हमेशा क्षेत्र के विकास के लिए प्रयत्नशील रहे। उन्होंने लोगों से उनके विचारों का अनुकरण करने का आह्वान किया

इस अवसर पर पूर्व मुखिया मनोज राय विद्यार्थी ने समारोह में शामिल लोगों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को जिला परिषद धर्मेंद्र यादव, पंचायत समिति सदस्य अमित सिंह, अजय यादव, मानवेंद्र सिंह, मुखिया रामकृष्ण सिंह, मंडल अध्यक्ष बबलू सिंह, उमाशंकर सिंह, मंटू तिवारी समेत कई नेताओं ने संबोधित किया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर