Explore

Search

July 2, 2026 12:18 am

दरौंदा : परीक्षा को लेकर दारौंदा में बनाए गए दो केंद्र, 1324 परीक्षार्थी होंगे शामिल

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

दारौंदा (सिवान): बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) द्वारा 17 फरवरी से आयोजित मैट्रिक परीक्षा के लिए प्रखंड में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 1324 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे

परीक्षा के सफल संचालन के लिए अनुमंडल कार्यालय द्वारा शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। उच्च माध्यमिक विद्यालय दारौंदा और उच्च माध्यमिक विद्यालय करसौत को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

प्रतिनियुक्त शिक्षकों की सूची:

  • उच्च माध्यमिक विद्यालय दारौंदा: शिक्षक लालबाबू प्रसाद, परमानंद चतुर्वेदी, आशुतोष कुमार, शिवकुमार शर्मा, महेश कुमार सिंह (नया प्राथमिक विद्यालय सैदपुरा), प्रमोद कुमार सिंह (उत्क्रमित मध्य विद्यालय रमसापुर)
  • उच्च माध्यमिक विद्यालय करसौत: शिक्षक मकसुदन कुमार सिंह (उत्क्रमित मध्य विद्यालय बोधा छपरा), अमरजीत यादव, सुजीत कुमार भगत, कुमार सत्येंद्र प्रसाद, मनीष कुमार (मध्य विद्यालय करसौत)

परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर