Explore

Search

June 20, 2026 1:14 pm

बड़हरिया : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बूथ कमेटी बनाने पर चर्चा

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

बड़हरिया (सिवान): जदयू के प्रदेश महासचिव सह बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी प्रमोद कुमार पटेल की अध्यक्षता में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई और युवाओं की 11 सदस्यीय बूथ कमेटी बनाने का निर्देश दिया गया

प्रखंड अध्यक्षों, 38 पंचायत अध्यक्षों, नगर पंचायत बड़हरिया व नगर परिषद समेत अन्य पदाधिकारियों से कहा गया कि वे अपने क्षेत्र के बूथों पर बूथ कमेटी गठित कर 17 फरवरी तक रिपोर्ट जमा करें

प्रमोद कुमार पटेल ने कहा कि 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव निश्चित है और एनडीए की सरकार पुनः बनेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा और पार्टी का लक्ष्य 225 सीट जीतना है

उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का पांचवा चरण समापन की ओर है, साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा बिहार के हर जिले में चल रही है

इस अवसर पर इंद्रदेव सिंह पटेल, मुर्तजा अली कैसर, जिला कोषाध्यक्ष नागेंद्र सिंह पटेल, प्रखंड अध्यक्ष माधव सिंह, प्रभुनाथ महतो, प्रखंड संगठन प्रभारी सत्येंद्र सिंह, उमेश सिंह पटेल, कृष्णा पटेल, विकास कुमार, नन्हें आलम खां समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर