Explore

Search

March 19, 2026 8:01 am

हसनपुरा : फ्लैग मार्च निकाल जवानों ने दिया शांति बनाए रखने का संदेश

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

हसनपुरा (सिवान): एमएच नगर थाना क्षेत्र में अमन-चैन व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीआरपीएफ जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला। इस अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष मिहिर कुमार ने किया।

फ्लैग मार्च नगर पंचायत हसनपुरा के उसरी बुजुर्ग, अरंडा, हसनपुरा, लहेजी, शेखपुरा समेत आधा दर्जन गांवों में निकाला गया। संयुक्त बल ने संवेदनशील इलाकों से गुजरते हुए शरारती तत्वों को कड़ा संदेश दिया और लोगों से कानून का पालन करने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी

इस दौरान पुलिस ने दुकानों के सामने अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए और लोगों से शांति बनाए रखने व बिना हेलमेट बाइक न चलाने की अपील कीपैदल पुलिस गश्त से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होती है और इसका उद्देश्य कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।

फ्लैग मार्च में पुलिस अवर निरीक्षक सोहन मिश्रा, सुधीर कुमार और केंद्रीय रिजर्व बल के जवान शामिल थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर