Explore

Search

March 31, 2026 9:44 pm

सिवान : थानों में शिविर लगा, भूमि विवाद मामलों की हुई सुनवाई

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: जिले के विभिन्न थानों में शनिवार को भूमि विवाद मामलों के निपटारे के लिए शिविरों का आयोजन किया गया, जहां फरियादियों की भीड़ उमड़ी रही

आंदर थाना परिसर में सीओ नीलम कुमारी व थानाध्यक्ष पप्पन कुमार की अध्यक्षता में शिविर आयोजित किया गया, जहां चार मामलों का निष्पादन किया गया। इस दौरान अंचल कर्मी समरेंद्र कुमार शर्मा, नागेंद्र कुमार, जान मोहम्मद अंसारी समेत कई कर्मी उपस्थित रहे।

असांव थाना परिसर में सीओ व थानाध्यक्ष राजशेखर की अध्यक्षता में शिविर आयोजित हुआ, जिसमें एक मामले का निष्पादन किया गया

बड़हरिया थाना परिसर में अंचलाधिकारी सरफराज अहमद व इंस्पेक्टर रूपेश कुमार वर्मा के संयुक्त नेतृत्व में भूमि विवाद मामलों की सुनवाई की गई। यहां सात आवेदनों पर सुनवाई हुई, जिनमें चार मामलों का निष्पादन किया गया

गुठनी थाना परिसर में सीओ डॉ. विकास कुमार व थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह की देखरेख में शिविर का आयोजन किया गया, जहां 15 मामले आए, लेकिन केवल एक का निष्पादन किया जा सका। इस दौरान राजस्व कर्मचारी, सीआई और अंचल लिपिक मौजूद रहे

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर