Explore

Search

July 2, 2026 12:12 am

सिसवन : सऊदी अरब से दो माह बाद पहुंचा प्रवासी मजदूर का शव

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिसवन (सिवान): प्रखंड के सिसवन निवासी प्रवासी मजदूर का शव दो महीने बाद सऊदी अरब से गांव पहुंचा, जिससे पूरे इलाके में शोक का माहौल बन गया। शव पहुंचते ही स्वजनों के रोने से माहौल गमगीन हो गया, जबकि आसपास के ग्रामीण परिजनों को ढांढस बंधा रहे थे।

मृतक की पहचान सिसवन निवासी तसौवर हुसैन के 26 वर्षीय पुत्र इरफान अहमद के रूप में हुई। बताया जाता है कि इरफान सऊदी अरब में एक कंपनी में इलेक्ट्रीशियन का काम करता थाआठ दिसंबर को कार्य के दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई थी

घटना के बाद सहयोगियों व कंपनी प्रतिनिधियों ने इरफान की मौत की सूचना परिवार को दी थी, लेकिन शव देर से पहुंचने के कारण परिवार परेशान और चिंतित था। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार देर शाम इरफान का शव पटना एयरपोर्ट पहुंचा, जहां से स्वजन शव को लेकर गांव पहुंचे

शनिवार को शव को कब्रिस्तान में दफन कर दिया गया। मृतक दो भाइयों में बड़ा और अविवाहित था। चर्चा है कि कंपनी द्वारा पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की सहमति बनी है

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर