Explore

Search

July 2, 2026 1:56 am

सिवान : बंद मकान से तीस लाख की चोरी मामले में एसआइटी गठित

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: महादेवा थाना क्षेत्र के नई बस्ती में 10 फरवरी को एक बंद मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने नकदी समेत करीब 30 लाख रुपये के सामानों की चोरी कर ली थी। इस मामले में पीड़ित मनोज कुमार तिवारी, निवासी मालवीय नगर, नई बस्ती, ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने इस चोरी की घटना की गंभीरता को देखते हुए बदमाशों की गिरफ्तारी और मामले के उद्भेदन के लिए एसआइटी (विशेष अनुसंधान टीम) का गठन किया है। इस टीम का नेतृत्व सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार सिंह करेंगे।

एसपी ने बताया कि महादेवा थाना में कांड संख्या 94/25, दिनांक 11 फरवरी को धारा 305 बीएनएस के तहत अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। एसआइटी टीम संदिग्ध अभियुक्तों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है, और जल्द ही इस कांड का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर