Explore

Search

July 2, 2026 1:42 am

सिवान : अलग-अलग जगहों से शराब के साथ दो गिरफ्तार

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: मद्य निषेध विभाग की टीम ने विशेष अभियान चलाकर जिले के अलग-अलग स्थानों से भारी मात्रा में शराब बरामद की है। इस दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक तस्कर फरार होने में सफल रहा। टीम ने एक बाइक और एक स्कॉर्पियो भी जब्त की है।

मद्य निषेध निरीक्षक गणेश चंद्र ने बताया कि शराब तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई।

पहली छापेमारी महाराजगंज में की गई, जहां एक व्यक्ति को छह लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। दूसरी छापेमारी मैदानिया, मैरवा में की गई, जहां एक बाइक सवार को आठ कार्टन विदेशी शराब के साथ पकड़ा गया। तीसरी छापेमारी मोहम्मदपुर मोड़, पचरूखी में की गई, जहां एक स्कॉर्पियो से सौ कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई, लेकिन तस्कर भागने में कामयाब रहा।

मद्य निषेध विभाग का कहना है कि आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे, ताकि जिले में शराब तस्करी पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सके।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर