Explore

Search

March 3, 2026 4:44 pm

चैनपुर : बेटी की शादी का निमंत्रण देने जा रहे पिता की सड़क दुर्घटना में मौत, घर में छाया मातम

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

चैनपुर (सिवान): बेटी की शादी का निमंत्रण देने जा रहे एक व्यक्ति की शुक्रवार सुबह सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और माहौल गमगीन हो गया। मृतक की पहचान सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र के सफरी निवासी 59 वर्षीय चंद्रभूषण सिंह के रूप में हुई है, जो छबिला सिंह के पुत्र थे

जानकारी के अनुसार, चंद्रभूषण सिंह स्कूटी से चैनपुर स्थित अपने रिश्तेदार के घर बेटी की शादी का आमंत्रण कार्ड देने जा रहे थे। जैसे ही वे चैनपुर थाना क्षेत्र के बंगरे गांव के समीप पहुंचे, उसी दौरान चैनपुर से रसूलपुर की ओर तेज रफ्तार से जा रही बोलेरो ने अनियंत्रित होकर उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। इस टक्कर से वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने डायल 112 पुलिस को जानकारी दी। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे के बाद बोलेरो चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया

इस घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे और दहाड़ मारकर रोने लगे। शादी की खुशियों के बीच इस घटना ने पूरे परिवार को शोक में डूबो दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर