Explore

Search

March 22, 2026 7:06 am

महाराजगंज-बसंतपुर मुख्य पथ के निर्माण को कैबिनेट की मंजूरी, सांसद को क्षेत्रवासियों ने दी बधाई

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

महाराजगंज (सिवान): महाराजगंज-बसंतपुर मुख्य पथ के निर्माण को कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। महुआरी, पटेढ़ा, पटेढ़ी, देवरिया सहित कई गांवों के लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की और इसके लिए स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को बधाई दी।

मुखिया आलोक सिंह, प्रो. प्रभात कुमार सिंह, भाजपा नेता डा. त्रिपुरारी शरण सिंह, अजय कुमार सिंह, मनीष सिंह, शैलू यादव, संजय सिंह राजपूत, राहुल सिंह और कुंदन सिंह ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि सांसद के अथक प्रयासों से ही इस सड़क निर्माण की मंजूरी मिली है।

गौरतलब है कि महाराजगंज-बसंतपुर सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी थी, जिससे आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही थी। इस सड़क के निर्माण की मांग को लेकर दर्जनों गांवों के ग्रामीण कई बार प्रदर्शन भी कर चुके थे। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद अब लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू होगा और आवागमन की समस्या दूर होगी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर