Explore

Search

July 2, 2026 1:46 am

सिवान के होटल में हंगामा कर रहे युवक से पुलिस ने की पूछताछ

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: नगर थाना क्षेत्र के बबुनिया मोड़ स्थित एक होटल में गुरुवार देर शाम एक युवक ने अचानक हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच करते हुए युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, युवक ने होटल में एक कमरा लिया था और अंदर से दरवाजा बंद कर फोन पर किसी से तेज आवाज में बात कर रहा था। जब होटल स्टाफ ने उसकी आवाज सुनी, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर