✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सिवान: जिले में शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पहली घटना नगर थाना क्षेत्र के रामराज्य ओवरब्रिज की है, जहां दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में हुसैनगंज निवासी विकास कुमार, राहुल कुमार और छाता गांव निवासी सुरेश कुमार घायल हो गए।
दूसरी घटना सराय थाना क्षेत्र के चांप मोड़ की है, जहां एक अनियंत्रित पिकअप वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्वजन उसे निजी अस्पताल में ले गए।
Author: Samay Siwan
Post Views: 4

