Explore

Search

August 5, 2026 4:05 pm

दरौंदा : चाकू से हमला मामले में छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

✍🏽 परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ

दरौंदा (सिवान): थाना क्षेत्र के सिरसांव नया टोला में नौ फरवरी को हनुमान मंदिर के पास एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया। इस मामले में घायल सागर गिरि के बयान पर करण कुमार यादव, अक्षय कुमार शर्मा सहित छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है

सागर गिरि ने आरोप लगाया कि नौ फरवरी को करीब 3 बजे हनुमान मंदिर के समीप दो बाइक पर सवार छह लोगों ने पूर्व दुश्मनी को लेकर गाली-गलौज किया। जब उसने विरोध किया, तो सिर पर चाकू से वार कर दिया, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। इस दौरान आरोपितों ने उसकी जेब से पैसे और कागजात भी निकाल लिए

ग्रामीणों की भीड़ जुटती देख सभी आरोपित बाइक से फरार हो गए। प्राथमिकी के अनुसार, करण कुमार यादव लोपर गांव का निवासी है, जबकि अक्षय कुमार शर्मा सारण के मकेर का निवासी है। इससे पहले भी सागर गिरि पर हमला किया जा चुका है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर