Explore

Search

August 5, 2026 12:16 pm

आंदर : शराब पीने का वीडियो वायरल मामले में मुख्य पार्षद पुत्र समेत चार पर प्राथमिकी

✍🏽 परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ

आंदर (सिवान): नगर पंचायत कार्यालय में शराब पीने का वीडियो प्रसारित होने के मामले में मुख्य पार्षद के पुत्र, दो वार्ड पार्षद और एक ठेकेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई हैथानाध्यक्ष पप्पन कुमार ने 11 फरवरी को आंदर थाना में आवेदन देकर चारों के खिलाफ मामला दर्ज कराया

आरोपितों में मुख्य पार्षद चंद्रावती देवी के पुत्र रवि कुशवाहा, वार्ड नंबर 7 के पार्षद हरेंद्र कुमार, वार्ड नंबर 3 के पार्षद सतीश गोड़ और पीपरा निवासी ठेकेदार ओमप्रकाश कुशवाहा शामिल हैं। जांच के दौरान मुख्य पार्षद चंद्रावती देवी ने बताया कि पार्षद हरेंद्र कुमार द्वारा एक कार्य करवाने का दबाव बनाया जा रहा था। जब कार्य नहीं हुआ, तो कार्यालय में शराब लाकर सभी को पिलाया गया और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया

गौरतलब है कि 4 फरवरी को सरकारी कार्यालय में टेबल पर शराब रखकर पीने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है, लेकिन वे सभी फरार चल रहे हैं

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर