Explore

Search

March 31, 2026 11:23 pm

सिवान : समर्पण दिवस के रूप में मनी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: जिले के विभिन्न प्रखंडों में मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक, संगठनकर्ता एवं भारतीय जनसंघ के पूर्व अध्यक्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।

बसंतपुर में श्रद्धांजलि सभा

बसंतपुर गांधी आश्रम में भाजपा के पूर्वी जिलाध्यक्ष रंजीत प्रसाद के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। भाजपा पूर्वी जिलाध्यक्ष ने कहा कि उनके विचारों को आत्मसात करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने याद दिलाया कि 1967 में कालीकट अधिवेशन में वे भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष चुने गए थे। उन्होंने एकात्म मानववाद की विचारधारा दी और स्वदेशी के प्रबल समर्थक थे।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अमरनाथ शर्मा, बसंतपुर मुख्य पार्षद अमित कुमार, उपाध्यक्ष अरुण सिंह, मंडल उपाध्यक्ष पंकज कुमार मिश्रा, रामानंद महतो, रामबालक महतो, नवल किशोर सिंह, नन्हें ठाकुर, जसवंत सिंह, पुष्पेंद्र पांडेय, विजेंद्र सिंह, मैनेजर साह, दशरथ सिंह, सुनील शर्मा, रामेश्वर मांझी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गोरेयाकोठी में भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम

गोरेयाकोठी प्रखंड मुख्यालय स्थित भाजपा विधायक देवेशकांत सिंह के आवास परिसर में विधानसभा संयोजक प्रमोद कुमार तिवारी के नेतृत्व में भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और उनके सिद्धांतों को अपनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जीवन भर गरीबों की आवाज बने रहे। उन्हें जनसंघ के सह-संस्थापक एवं आरएसएस के प्रमुख विचारकों में गिना जाता है।

कार्यक्रम में उमेश तिवारी, सत्येंद्र सिंह, अखिलानंद सिंह, विनय गिरि, भिखारी सिंह, नीरज सिंह, बबलू सिंह, राजन सिंह, रंजीत भारती, प्रशांत कुमार, मोहन सिंह, श्रीनिवास पांडेय, धनंजय पांडेय समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर