Explore

Search

July 26, 2026 1:40 pm

गोरेयाकोठी : आपसी विवाद में चाकू से हमला, व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के लद्दी नोनिया टोली गांव में मंगलवार की संध्या दो युवकों ने एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल की पहचान गांव निवासी राजबलम महतो के रूप में हुई है।

घायल ने बताया कि वह दरवाजे पर बैठकर कुत्तों को बिस्किट खिला रहे थे, तभी पड़ोस के दो युवक आए और अचानक चाकू से वार कर दिया। इस हमले में उनके कंधे और सिर में गहरी चोटें आईं। शोर मचाने पर हमलावर भाग निकले। इसके बाद स्वजन उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है।

स्वजनों के अनुसार, कुछ दिन पहले बच्चों को लेकर विवाद हुआ था, जिसे स्थानीय लोगों ने समझाकर शांत करा दिया था। लेकिन इसी रंजिश में यह हमला किया गया।

इस घटना पर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि अब तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर